हरोली। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन और प्रयास सोसाइटी के सहयोग से संचालित सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा हरोली की ओर से ग्राम पंचायत गोंदपुर जयचंद के गांव गोंदपुर बेहली में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर गांव के प्रधान एवं जिला भाजपा महामंत्री लखवीर सिंह लखी और उप प्रधान परवीन कुमार के सहयोग से संपन्न हुआ। शिविर में 203 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।