फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ज्येष्ठ मंगलवार पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

ज्येष्ठ मंगलवार के अवसर पर विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही श्रद्धालुओं का मां के दरबार में पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। दूर-दराज राज्यों से पहुंचे भक्तों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी मां चिंतपूर्णी के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर प्रशासन के अनुसार मंगलवार शाम करीब पांच बजे तक लगभग 10 हजार श्रद्धालु मां के दरबार में नतमस्तक हो चुके थे। पूरे दिन मंदिर परिसर और बाजार क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा तथा जय माता दी के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें