फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अंडर-16 जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता, कांगड़ा और कुल्लू मजबूत स्थिति में ऊना

Krishan Singh Updated Tue, 23 Apr 2024 02:46 PM IST

अंडर-16 जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत दो सेमीफाइनल मैच में कुल्लू और कांगड़ा ने पहले खेलते हुए अपनी मजबूत स्थिति कर ली है। ऊना के इंदिरा स्टेडियम पर कुल्लू ने हमीरपुर टीम के खिलाफ पहली पारी में 136 रन जोड़े हैं। दूसरी ओर संतोषगढ़ के पीसीपीए क्रिकेट मैदान पर कांगड़ा ने शिमला पर अपनी पहली पारी में सात विकेट के नुकसान पर 172 रन का स्कोर दोपहर 2:19 बजे तक अर्जित कर लिया है। फिलहाल फाइनल में जगह बनाने के लिए दोनों टीमें एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। कुल्लू के बल्लेबाज अमनदीप ठाकुर ने सर्वाधिक 87 रन का योगदान दिया है। टीम ने पहली पारी में 136 रन जोड़े हैं। हमीरपुर के गेंदबाज वरुण सिंह ने सबसे अधिक चार विकेट झटके हैं व साहिल कुमार ने दो विकेट हासिल किए हैं। हमीरपुर की टीम ने अभी दो विकेट के नुकसान पर 49 रन जोड़े हैं और मैदान पर बल्लेबाज शौर्य जम्वाल 23 व दिव्यांश शर्मा 9 रन पर नाबाद बने हुए हैं। संतोषगढ़ के पीसीपीए मैदान पर कांगड़ा की टीम ने शिमला के खिलाफ 171 रन बना दिए हैं। टीम के सात बल्लेबाज आउट हो चुके हैं। बल्लेबाज आदिल राणा ने 75 व वंश ठाकुर ने 29 रन का योगदान टीम को दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें