फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज बोले- अप्पर भंजाल के मां बगलामुखी मंदिर में संक्राति पर होगा हवन

क्षेत्र के गांव अप्पर भंजाल के गोकुल नगर सुंकाली में सिद्ध मां बगलामुखी माँ के मंदिर का निर्माण हो रहा है। इसके तहत निर्माण स्थल पर धूना का कार्य संपूर्ण हो गया है। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर अग्नि चेतन की जाएगी। जिसमें एक दिवस का हवन होगा। इसके बाद खिचड़ी का लंगर लगाया जाएगा। मंदिर निर्माण के संयोजक यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज ने बताया कि मंदिर निर्माण स्थल पर ही इस माघ मास के गुप्त नवरात्रों मे नौ दिवसीय मां बगलामुखी महायज्ञ किया जा रहा है। जिसका उदेश्य सनातन धर्म की रक्षा सनातन धर्म के शत्रुओं का समूल विनाश करना है। यह यज्ञ 19 जनवरी से 28 जनवरी तक चलेगा। जिसमें सुबह शाम दो समय हवन होगा तथा धर्म पर चर्चा होगी। भाजपा नेत्री लक्ष्मी जरियाल ने कहा कि यह सनातन धर्म रक्षा का प्रथम स्थान बन रहा है।आज समाज को ऐसे स्थानों की आवश्यकता है। तहां धर्म के साथ धर्म रक्षा का भी ज्ञान समाज को मिले। उन्होंने समाज से इस धर्म कार्य में बढ़ चढ़ कर सहयोग करने की प्रार्थना की है। इस अवसर पर सतवीर ठाकुर, सुरेश सोनी, गौरव भारद्वाज, नरेश कुमार, सतबीर सिंह, सुनील कुमार, विनोद राणा, स्वर्ण कुमार, विकास राणा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें