फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: महिला पर गिर गई मकान की दीवार, पीजीआई चंडीगढ़ रेफर

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की चुरडी पंचायत के गांव चुरडी वार्ड नंबर तीन की चंबा देवी पत्नी खरैती राम जो कि अपने रिहाइशी मकान में सुबह लगभग साढ़े सात बजे रसोई घर में काम कर रही थी। तभी मकान की दीवार चंबा देवी पर गिर गई। वहीं पर जैसे ही मकान की दीवार गिरने की आवाज सुनाई दी तभी पंचायत प्रधान कर्ण सिंह, राज कुमार सहित अन्य गांववासी मौके पर पहुंचे तो देखा कि कमरे में मिट्टी के नीचे चंबा देवी दब चुकी थी। तभी सभी युवाओं ने मिलकर महिला को मिट्टी पत्थरों के बाहर निकाला और उसे तुरंत 108 के माध्यम से ऊना अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर द्वारा चंबा देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें