फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: समाज सेवा समिति बंगाणा की निबंध, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

समाज सेवा समिति बंगाणा द्वारा पहले स्थगित की गई निबंध लेखन, भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंगाणा के परिसर में किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत निबंध लेखन के लिए अंतरिक्ष में भारत का पर्व- शुभांशु शुक्ला की उड़ान, एक्सिओम-4 मिशन”, भाषण प्रतियोगिता के लिए ऑपरेशन सिंदूर – सैन्य कूटनीतिक विजय” और वाद-विवाद प्रतियोगिता के लिए “विकास: वरदान अथवा अभिशाप” विषय निर्धारित किए गए थे। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक अपने-अपने विषय पर विचार प्रस्तुत किए। समिति के सदस्यों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से छात्रों में सृजनात्मकता, वक्तृत्व कौशल और सामाजिक जागरूकता बढ़ती है। विजेताओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम आगामी सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। समाज सेवा समिति बंगाणा ने सभी प्रतिभागियों और शिक्षकों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें