शनिवार को दो दिन की धूप और उमस भरे मौसम के बाद जिला ऊना में एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह लगभग 8:30 बजे से शुरू हुई बरसात लगातार जारी है। बारिश के चलते मौसम सुहावना तो हो गया है। बारिश के चलते ऊना शहर और आसपास के इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह से ही आसमान में काले बादलों का डेरा बना हुआ है और ठंडी हवाएं चलने लगी हैं।