फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: कुटलैहड़ के प्रभावितों को 2 करोड़ 34 लाख रुपये की पहली किस्त जारी

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा के प्रयासों से प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के लिए 2 करोड़ 34 लाख रुपये की पहली राहत किस्त जारी की गई है। विधायक विवेक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह राशि हाल ही में हुई आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रभावित परिवारों को प्रदान की जा रही है। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावितों को शीघ्र राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और नुकसान का आकलन कर चरणबद्ध तरीके से सहायता राशि जारी की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत राशि का वितरण पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र प्रभावितों को समय रहते सहायता मिल सके। विवेक शर्मा ने यह भी कहा कि प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद की जाएगी और आगे भी आवश्यकतानुसार अतिरिक्त सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने प्रभावित लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें