फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: कुटलैहड़ के सीसे स्कूल बल्ह में सजा वार्षिक समारोह, विधायक विवेक शर्मा रहे मुख्यतिथि

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बल्ह में वार्षिक समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। समारोह के मुख्यतिथि कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा रहे। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी एवं रेडक्रॉस सोसाइटी की सदस्य श्री मति मृदु शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। विद्यालय परिसर में मुख्यतिथि के आगमन पर छात्रों, अध्यापकों तथा स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं स्टाफ सदस्यों ने मुख्यतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मंच से विधायक विवेक शर्मा का स्वागत करते हुए विद्यालय प्रबंधन ने क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। वार्षिक समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, लोकनृत्य, एकांकी तथा समूह गान की प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली। मुख्यतिथि एवं विधायक विवेक शर्मा ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें