फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: एसआईयू ऊना की टीम ने ट्रक से बरामद की अंग्रेजी शराब की खेप

शनिवार देर रात जिला पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब एसआईयू ऊना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की। यह ट्रक चंडीगढ़ से लेह की ओर जा रहा था और कोटला कलां के समीप रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिस ने इसे रोका। जांच के दौरान वाहन से 200 गत्ता पेटियां, जिनमें करीब 2400 बोतलें अंग्रेजी शराब 'ओल्ड मोंक' ब्रांड की थीं, बिना किसी लाइसेंस या परमिट के बरामद हुईं। शराब की इतनी बड़ी खेप मिलने से पुलिस प्रशासन ने इसे प्रदेश में अवैध शराब की आपूर्ति से जुड़ा गंभीर मामला बताया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें