विद्युत उपमंडल भरवांई के तहत आने वाले चिंतपूर्णी क्षेत्र में अब पुराने डिजिटल मीटरों का दौर समाप्त होने जा रहा है। विभाग ने इस क्षेत्र में अत्याधुनिक स्मार्ट सोलर मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसकी शुरुआत हाल ही में एक स्थानीय होटल में नया मीटर स्थापित करके की गई है यह मीटर प्राइवेट ठेकेदार द्वारा लगाया जा रहे हैं इस मौके पर विद्युत विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित रह रहे हैं। विद्युत विभाग के एसडीओ त्रिलोक शर्मा के अनुसार, अब सभी नए सोलर कनेक्शनों पर केवल स्मार्ट मीटर ही लगाए जा रहे हैं। इन मीटरों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि अब रीडिंग लेने के लिए मैन्युअल प्रक्रिया या एमआरआई मशीन की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि डेटा सीधे विभाग तक पहुँच जाएगा। इससे मानवीय गलती की गुंजाइश खत्म होगी और बिलिंग प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनेगी। फिलहाल यह प्रक्रिया नए कनेक्शनों के लिए अपनाई जा रही है, लेकिन जल्द ही पुराने सोलर प्लांट वाले घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मीटरों को भी स्मार्ट मीटरों से अपडेट कर दिया जाएगा।