फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: समाजसेवा की मिसाल बनीं पायल महंत

उपमंडल अंब की चिरपरिचित समाजसेविका पायल महंत अब समाज सेवा का पर्याय बनती जा रही हैं। उन्होंने जहां एक ओर गरीब परिवारों की बेटियों की शादियों में अहम भूमिका निभाई है, वहीं दूसरी ओर धार्मिक आयोजनों को भी समाज से जोड़ने का कार्य बखूबी किया है। मंगलवार को अंब के स्कूल मैदान में आयोजित एक विशाल धार्मिक समागम में बाबा बालक नाथ जी का गुणगान किया गया और भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत वातावरण में आस्था की छटा बिखरी। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पायल महंत ने बताया कि वह चांदनी महंत, बाबा शंकर महंत की गद्दी की वर्तमान महंत हैं। यह गद्दी सदियों पुरानी है और विगत 25 वर्षों से इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ‘पायल महंत संस्था’ के माध्यम से समाज कल्याण के कार्यों में निरंतर सक्रिय हैं। पायल महंत ने बताया कि वह जो भी धनराशि बधाई या दान के रूप में प्राप्त करती हैं, उसका अधिकांश हिस्सा समाज सेवा विशेषकर गरीबों की सहायता और बेटियों की शादी जैसे पुनीत कार्यों में खर्च करती हैं। कार्यक्रम के दौरान पहुंचे रेवेन्यू विभाग के अधिकारियों और नगर पंचायत के प्रतिनिधियों का पारंपरिक पटका पहनाकर स्वागत व सम्मान किया गया। पायल महंत ने इस सफल आयोजन के लिए क्षेत्रवासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि समाज की एकजुटता और सहयोग से ही ऐसे आयोजन सफल हो पाते हैं। पायल महंत का यह प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश दे रहा है कि धार्मिकता और सेवा भाव जब साथ आते हैं, तो समाज को नई दिशा मिलती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें