उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में पांच दिवसीय नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के लिए जिला ऊना के बंगाणा स्थित गृह रक्षा कंपनी 12/3 में चौथे दिन बीरवार् को विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। चौथे दिन नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को अग्नि शमन विभाग के अधिकारी मदन लाल ने अपनी टीम सहित आगजनी से संबंधित जानकारी दी, जिसमें स्वयंसेवकों ने आग लगने के कारणों, आग लगने के प्रकार,आग लगने के बाद आग को बुझाने के बारे जानकारी प्राप्त की और लगभग 46 प्रशिक्षुओं ने आग जंगली आग,गैस द्वारा आग, तरल पदार्थों , धातुओं को आग लगने के कारणों के बारे जाना व् इन सभी आग को बुझाने के बारे में किन किन वस्तुओं का प्रयोग होता है उसके बारे में विस्तार से जाना और ख़ुद भी आग पर काबू पाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। अग्नि शमन विभाग बंगाणा के अधिकारी मदन लाल ने बताया कि जब भी आग लगती है तो वह व्यक्तिगत गलती से लगती है। प्रशिक्षण के दूसरे सत्र में कंपनी कमांडर हंस राज ने घटना नियंत्रण अधिकारी के कार्यों संबंधित जानकारी साँझा कि और बताया कि रेस्क्यू टीम में कुल नौ सदस्य होते हैं एक लीडर होगा, एक टू आई सी, दो स्किल पर्सन, चार बचाव कर्मी व् एक ड्राइवर होगा जिनको सबसे पहले घटना स्थल पर भेजा जाएगा। हॉउस फायर पार्टी गांवों में बचाव कार्य करती है, इसमें चार सदस्य होते हैं एक लीडर व् तीन बचाव कर्मी, यह छोटी आग पर काबू पाने के लिए गठित की जाती है। इस अवसर पर कम्पनी कमांडर हंसराज व अन्य प्रशिक्षकों की टीम ने स्वयंसेवियों को आपदा संबंधित जानकारी दी।