फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: साइकिलिंग के माध्यम से युवाओं को सेहतमंद रहने के लिए प्रेरित कर रहे नीतीश कुमार

अंकेश डोगरा Updated Sun, 04 May 2025 03:16 PM IST

जालंधर कैंट के नीतीश कुमार ने जालंधर से श्री चिंतपूर्णी जी तक साइकिलिंग अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत वह माता चिंतपूर्णी के दरबार में दर्शन करने के लिए पहुंचे और अब ज्वाला जी के लिए जा रहे हैं। अंतिम पड़ाव इस यात्रा का मनाली है सबसे हैरानी की बात है वह अकेले ही इस यात्रा के लिए निकले हैं। नीतीश कुमार ने बताया कि उनकी साइकिलिंग यात्रा का मकसद युवाओं को सेहतमंद रहने के लिए जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि आजकल के युवा हार्ड वर्क से दूर होते जा रहे हैं और ईजी लाइफ जी रहे हैं, जिससे शरीर पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। साइकिलिंग जैसी गतिविधियों से युवाओं को अपने शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने में मदद मिल सकती है।नीतीश कुमार ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि उन्हें नियमित रूप से व्यायाम और कसरत करना चाहिए। साइकिलिंग जैसी गतिविधियों से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी मजबूत होता है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करें और स्वस्थ जीवन जीने का प्रयास करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें