फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हल्की बारिश में ही तालाब बना जनकौर मार्ग, जलभराव से परेशान लोगों ने उठाई स्थायी समाधान की मांग

Ankesh Dogra Updated Wed, 22 Jul 2026 01:18 PM IST

ऊना विधानसभा क्षेत्र के जनकौर में हल्की बारिश भी लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन रही है। इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के समीप मुख्य मार्ग पर जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर कई इंच तक पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश होते ही सड़क तालाब का रूप ले लेती है। जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों को फिसलने का खतरा बना रहता है, जबकि पैदल चलने वाले लोगों को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार वाहन पानी के बीच से गुजरने के दौरान छींटे राहगीरों पर पड़ते हैं, जिससे लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा स्थायी ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने की मांग की है, ताकि हर बारिश में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे इस मुद्दे को लेकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष जोरदार तरीके से अपनी बात रखेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें