फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने क्रिटिकल केयर ब्लॉक और एमसीएच भवन का किया निरीक्षण

आशीष कुमार Updated Tue, 21 Jul 2026 06:52 PM IST

सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने मंगलवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचकर निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक और मातृ एवं शिशु (एमसीएच) भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों परियोजनाओं के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल के समीप केंद्र सरकार के सहयोग से बन रहे क्रिटिकल केयर ब्लॉक के शुरू होने से जिले के लोगों को गंभीर और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। कहा कि केवल भवन तैयार होना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि इनके सुचारु संचालन के लिए पर्याप्त चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती भी जरूरी है। सत्ती ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके वर्मा और चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजय मनकोटिया को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जाए तथा भवनों में जरूरी चिकित्सा उपकरण, फर्नीचर और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने को भी कहा। इस मौके पर अस्पताल स्टाफ व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें