फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अंब में कांग्रेस का प्रदर्शन, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने निकाला विरोध मार्च

Ankesh Dogra Updated Thu, 23 Jul 2026 03:16 PM IST

नई दिल्ली में छात्रों के आंदोलन के समर्थन में गुरुवार को अंब में कांग्रेस समर्थकों, एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। चिंतपूर्णी से विधायक सुदर्शन सिंह बबलू के नेतृत्व में निकाले गए इस विरोध मार्च में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के प्रति एकजुटता जताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध जुलूस अंब चौक से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए एसडीएम कार्यालय तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समर्थन में नारे लगाए। एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर सांकेतिक धरना दिया और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। इस मौके पर विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं और उनकी आवाज को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने छात्रों और युवाओं से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का आह्वान किया। प्रदर्शन में कांग्रेस, एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें