राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म 'चलो जीते हैं' बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ऊना जिला में पुनः प्रदर्शित की गई। यह फिल्म देशभर के लगभग 500 सिनेमाघरों और स्कूलों में दिखाई जा रही है जबकि हिमाचल प्रदेश में केवल ऊना जिला मुख्यालय पर स्थित राजहंस सिनेमा में ही 24 सितंबर तक इस फिल्म के रोजाना दो शो दिखाए जायेंगे। ऊना में फिल्म देखने पहुंचे लोगों का सिनेमा के कर्मचारियों ने तिलक लगाकर स्वागत किया।