रविवार को ऊना के ख्वाजा बसाल इलाके में सैलून के भीतर दिनदहाड़े गोली मारकर की गई राकेश कुमार उर्फ गग्गी जट्ट की हत्या ने जिलेभर में सनसनी फैला दी है। पुलिस द्वारा मृतक के पुराने मामलों की भी गहराई से समीक्षा की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं उसकी आपराधिक गतिविधियों का ही तो यह अंजाम नहीं था। उधर, जिला पुलिस कप्तान अमित यादव का कहना है कि पुलिस इन सभी संभावनाओं की तलाश में जुटी है। हालांकि अभी इस मामले को लेकर कुछ भी पुख्ता नहीं है। पुलिस इस मामले में कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए इसे सुलझाने के लिए प्रयास में लगी है।