फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: विधायक विवेक शर्मा बोले- मंडी दौरे पर बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए की गई घोषणाएं होंगी कारगर साबित

कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने बंगाणा में मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने जिला मंडी दौरे के दौरान बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए एक के बाद एक राहत घोषणाएं कर न केवल जनभावनाओं का सम्मान किया, बल्कि यह भी सिद्ध कर दिया कि उनकी सरकार आपदा की घड़ी में जनता के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान जिन परिवारों के घर बाढ़ में बह गए या पूरी तरह से नष्ट हो गए, उन्हें सात लाख रुपये की राशि आशियाना निर्माण सहायता के रूप में देने की घोषणा की। साथ ही, जिनके पास अपनी भूमि नहीं है, उन्हें सरकार की ओर से भूमि प्रदान करने का भी वादा किया गया। मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू की इन घोषणाओं का स्वागत करते हुए कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार ने जो कहा उसे करके भी दिखाया है। विवेक शर्मा ने कहा कि बीते अढ़ाई वर्षों से लगातार  प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित हो रहे परिवारों को राहत प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है और मुख्यमंत्री द्वारा मंडी में की गई घोषणाएं इसी का प्रमाण हैं। विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बाढ़ में जान गंवाने वाले व्यक्तियों के परिजनों को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की है। इस फैसले से उन परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी जो अपनों को खोकर पूरी तरह से टूट चुके हैं विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस घोषणा ने साबित कर दिया है कि प्रदेश की सुक्खू सरकार संवेदनशील और जवाबदेह शासन की मिसाल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें