हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ के प्रेस सचिव राजन शर्मा व संगठन के विभिन्न नेताओ ने प्राइमरी शिक्षकों का निलंबन रद्द करने का सरकार से आग्रह किया है, साथ ही उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन दी है इसके लिए प्रदेश के कर्मचारी राज्य सरकार के सदैव आभारी रहेंगे, उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार कर्मचारी वर्ग की सच्ची हितेषी है और ओल्ड पेंशन इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है, साथ ही संगठन प्रेस सचिव राजन शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एवं शिक्षा सचिव राकेश कंवर मेहनती कर्मठ ईमानदार छवि के व्यक्ति है और अपने छात्र जीवन से लेकर आज तक उन्होंने जो भी मुकाम हासिल किया है वह उनकी मेहनत का ही परिणाम है और वह हिमाचल सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी है और प्रदेश में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर उन्होंने अपनी सेवाएं दी है । उन्होंने कहा कि उनके विरुद्ध किसी को भी व्यक्तिगत टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है राजन शर्मा ने बताया कि वह हर समस्या को समझते हैं और उसे हल करने का सदा प्रयास करते हैं।