उपमंडल गगरेट के तहत घनारी क्षेत्र में अवैध कटान का सिलसिला जारी है। वन माफिया रात के समय लगातार अवैध कटान को अंजाम दे रहा है। इसके अलावा गगरेट से होते हुए रात के समय के वाहन अवैध लकड़ी लेकर पंजाब के राज्य में दाखिल हो रहे हैं। इस प्रकार का मामला क्षेत्र में पहले भी सामने आ चुके हैं। लेकिन वन विभाग की तरफ से इस पर लगाम कसने के लिए कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है।