एचआईवी एड्स आज भी एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बनी हुई है, जिसे लेकर समाज में जागरुकता की कमी और भ्रामक धारणाएं इसके प्रसार को रोकने में बड़ी बाधा हैं। इसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एक विशेष अभियान की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य लोगों को एचआईवी एड्स के बारे में सही जानकारी देना, उन्हें समय पर जांच के लिए प्रेरित करना और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना है। क्षेत्रीय अस्पताल से इस अभियान का आगाज सीएमओ ऊना डॉ. संजीव वर्मा ने क्षेत्रीय अस्पताल से जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।