फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: के सी. स्कूल पंडोगा में 570 छात्रों की स्वास्थ्य जांच

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रयास संस्था द्वारा संचालित सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने के .सी. स्कूल पंडोगा में 3 दिवसीय विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में डॉ. प्रदीप के नेतृत्व में छात्रों की ब्लड ग्रुप और हीमोग्लोबिन की जांच की गई। 3 दिवसीय इस स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। डॉक्टरों की टीम ने अत्याधिक फास्ट फूड के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि फास्ट फूड में वसा, चीनी और नमक की अधिक मात्रा होने के कारण मोटापा, हृदय रोग, मधुमेह और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। डॉ. प्रदीप ने बताया कि ''आज की युवा पीढ़ी स्वाद के चक्कर में पोषण को नजरअंदाज कर रही है। फास्ट फूड एक धीमा ज़हर है, जो धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाता है।'' उन्होंने छात्रों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय पर भोजन करने की सलाह दी। विद्यालय प्रबंधन व अभिभावकों ने सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम का आभार व्यक्त किया और इस तरह के कार्यक्रमों को भविष्य में भी आयोजित करने की मांग की। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में इस स्वास्थ्य शिविर को सराहनीय कदम बताया व संस्था एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर का इस स्वास्थ्य शिविर के लिए आभार जताया ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें