फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: सुक्खू सरकार पर बरसे पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो

कुटलैहड़ के पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार व्यवस्था परिवर्तन करने में पूरी तरह असफल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार न तो नई व्यवस्था खड़ी कर पाई और न ही पुरानी व्यवस्था को सुचारू रूप से चला सकी है, जिससे जनता में भारी निराशा है। देवेंद्र भुट्टो ने आरोप लगाया कि चुनावों के दौरान किए गए बड़े-बड़े वादे आज केवल कागजों तक सीमित रह गए हैं। महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों के मोर्चे पर सरकार ने हाथ खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग—किसान, कर्मचारी, व्यापारी और युवा—अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। पूर्व विधायक ने यह भी कहा कि सरकार की नीतियों में स्पष्टता और निर्णय क्षमता की कमी दिखाई दे रही है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार आत्ममंथन करे और जनता से किए गए वादों को जमीन पर उतारने के लिए ठोस कदम उठाए, अन्यथा आने वाले समय में जनता इसका करारा जवाब देगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें