फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने की पत्रकार वार्ता, जानिए क्या बोले

कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने सीआईए टीम की कार्यप्रणाली को लेकर जहां एक ओर सराहना की है तो वहीं दूसरी ओर जुआ मामले में अनुचित तौर पर दो कांस्टेबल द्वारा लेनदेन मामले की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सीआईए भंग होने का पेपर प्रतिपक्ष नेता जयराम ठाकुर के पास कैसे पहुंच गया। इस मामले की मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जांच करवाएं। वहीं दूसरी ओर उन्होंने भाजपा के विधायक सतपाल सत्ती पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि उनके ही रिश्तेदार इस लेनदेन के मामले में संलिप्त पाए गए हैं जो कि बहुत ही शर्मनाक बात है। उन्होंने कहा कि सतपाल सत्ती आजकल स्वां नदी के चक्कर लगा रहे हैं। शायद वह अपने भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौर में जो खनन किया है। उस दौर में जहां हजारों की संख्या में अवैध खनन से भरे टिपर जाते थे और इतना ही नहीं भाजपा नेता और उनके पदाधिकारी की करनी और कथनी ऊना की जनता से नहीं छिपी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें