फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: जिले में बुधवार को दिन भर छाया रहा कोहरा, बढ़ी ठिठुरन, लोगों में जगी बारिश होने की उम्मीद

ऊना जिले में बुधवार को मौसम ने करवट बदल ली। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह से ही घना कोहरा होने के चलते मौसम बदल गया। इससे लाेगों को दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। दूसरी तरफ आसमान में बादल दिखाई देने पर किसानों के चेहरों पर थोड़ी रौनक ज़रूर देखने को मिली है। सुबह के समय स्कूल व अपने काम काज के लिए आने जाने वाले लोग कोहरे के बीच ही अपने कार्य स्थलों पर पहुंचे। बिना बारिश से गेहूं सहित अन्य फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। अगर समय पर बारिश न हुई तो गेहूं की फ़सल खेतों में सूखना शुरू हो जाएगी। सुबह छाए घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी (दृश्यता) काफी कम रही। जिससे सड़कों पर वाहनों के पहिये थम गए। आलम यह था कि चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर वाहनों को कम रफ्तार पर चलाने को मजबूर होना पड़ा। वहीं कोहरे के साथ बढ़ी कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। जिले भर की सड़कों पर कोहरे की सफेद चादर बिछी रही।विजिबिलिटी 10 से 20 मीटर तक रही। इस दौरान लंबी दूरी की बसों और मालवाहक वाहनों की रफ्तार भी काफी धीमी रही। कोहरे के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में आई गिरावट ने क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ा दी है। हाड़ कंपाने वाली ठंड से बचने के लिए लोग सुबह और शाम के समय अलाव का सहारा लेते नजर आए। खासकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह मौसम चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। बाजारों में लोग आग जलाकर ठंड से बचाव करते नजर आए। किसानों में जोगिंद्र सिंह, हैपी सिंह, विजय कुमार, राधेश्याम, संजीव कुमार सुरेश कुमार रवि शर्मा राम पाल राकेश कुमार पवन कुमार, राजीव शर्मा सहित अन्य किसानों का कहना है कि बिना बारिश गेहूं की फ़सल खेतों में पीली पड़नी शुरू हो गई है।अब तो इंद्र देवता पर भी एक उम्मीद टिकी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें