जसवाल देहरियां राजपुर जसवां में रविवार को बांध टूटने से बाढ़ जैसे हालात बन गए। मौके पर भंडारा भी चल रहा था। राहत की बात ये है कि किसी नुकसान की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि ज्वार से राजपुरा के लिए जो संपर्क मार्ग है, उसमें एक अधूरी पुलिया को मिट्टी से बंद किया गया था। पानी ने मिट्टी को तोड़ दिया और खड्ड में घुस गया, जिससे हालात बिगड़े। प्रशासन हालात पर नजर रखे हुए है।