बड़ूही बाजार में स्थित दीपक साहनी पुत्र तिलक राज साहनी की कबाड़ की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में काफी मात्रा में कबाड़ का सामान जलकर राख हो गया। दीपक साहनी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सुबह स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना दी। जब तक वह दुकान पहुंचे, तब तक आग बहुत फैल चुकी थी। इसके बाद तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। शुरुआती आकलन के मुताबिक करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।