फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: जानें तलमेहड़ा में नेशनल खिलाड़ी मानसी राणा से शिष्टाचार भेंट के दौरान क्या बोले एनआईएस कोच

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरियालता पंचायत की नेशनल खिलाड़ी मानसी राणा से मंगलवार को उनके एनआईएस कोच श्याम लाल ने तलमेहड़ा पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। शाम लाल हिमाचल के जिला कांगड़ा के रहने वाले हैं और क्याकिंग एवं कैनोइंग सहित ड्रैगन वोट तथा ट्रेडिशनल चैंपियनशिप के नेशनल कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कई खिलाड़ियों को क्याकिंग एवं कैनोइंग सहित ड्रैगन वोट एव ट्रेडिशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में नेशनल स्तर पर अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रोत्साहित तथा प्रशिक्षित किया है। इन्हीं में से एक मानसी राणा को पौंग डैम वाटर स्पोर्ट्स सैंटर से ड्रैगन वोट एव ट्रेडिशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में नेशनल स्तर का खिलाड़ी बनाने में कामयाब किया है। मानसी ने बताया कि स्कूल स्तर से नेशनल स्तर का खिलाड़ी बनाने का सारा श्रेय कोच श्याम लाल को देते हुए कहा कि श्याम लाल ने नीले गहरे पानी में तैराकी सहित अन्य गतिविधियों में आगे बढ़ने की हौसला अफजाई कर इस मुकाम तक पहुंचाया है। इस अवसर पर श्याम लाल ने कहा कि युवाओं को नशे से दूरी बनाकर पढ़ाई के साथ खेलों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो युवा अच्छा खिलाड़ी बनेगा, वही मेडल जीतेगा और जो नशा चुनेगा, वह अपना भविष्य खराब करेगा। आगे कहा कि जब चलाओगे पेडल, तो ही जीत पाओगे मेडल। इस मौके पर स्थानीय पंचायत के पूर्व प्रधान अशोक और राकेश धीमान मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें