फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: किसान संगठनों ने बीबीएमबी मुख्य अभियंता कार्यालय का किया घेराव

भारतीय किसान यूनियन के नेता बलबीर सिंह राजेवाल के नेतृत्व में विभिन्न किसान संगठनों ने नंगल में बीबीएमबी मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शन करते हुए केंद्र, पंजाब सरकार व बीबीएमबी प्रबंधन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। किसान संगठनों के नेताओं ने कहा कि यह धरना सांकेतिक है लेकिन धान की फसल के उपरांत किसान संगठनों द्वारा बीबीएमबी मुख्य अभियंता के कार्यालय के समक्ष पक्का मोर्चा लगाया जाएगा। रविवार को नंगल दौरे के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसान संगठनों पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि किसान संगठन पानी के मुद्दे पर क्यों नही अपना मुंह खोल रहे। मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए बयान पर सोमवार को प्रतिक्रिया देते हुए किसान नेता बलवीर सिंह राजेवाल ने कहा कि बीबीएमबी,पंजाब सरकार और केंद्र सरकार पानी के मुद्दे पर मात्र और मात्र राजनीति कर रही है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब के किसानों के प्रति कोई दिलचस्पी नहीं रखते और वह पानी के मुद्दे पर केवल ओछी राजनीति कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को यह गंदी राजनीति छोडक़र पंजाब के किसानों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। कहा कि पंजाब के पानी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित पिछली सरकारों के विभिन्न नेताओं ने कभी भी पंजाब का पक्ष नहीं लिया। इस मौके पर बलबीर सिंह राजेवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान किसान धरनों से निकले नेता हैं और आज वह पंजाब के किसानों की आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धान सीजन के बाद जल्द ही इस पूरे मुद्दे पर बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें