फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले- हरोली निर्णायक विकास की राह पर, भविष्य की पीढ़ियों के लिए हो रहा सशक्त निर्माण

अंकेश डोगरा Updated Tue, 23 Dec 2025 06:01 PM IST

उपमुख्यमंत्री ने मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि विकास में बाधा डालने वाले चाहे जितना भी प्रयास कर लें, हरोली में विकास कार्य रुकने वाले नहीं हैं। यह जनता के साथ किया गया संकल्प है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पालकवाह के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग पार्क परियोजना से हरोली का बीत क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर अपनी पहचान बनाएगा। दो हजार करोड़ रुपये से अधिक की यह परियोजना देश की तीन प्रमुख परियोजनाओं में शामिल है। कुछ लोगों ने इसमें अड़ंगा लगाने की कोशिश की, लेकिन परियोजना के लिए पर्यावरण स्वीकृति प्राप्त कर ली गई है और इसके तहत लगभग 1,000 करोड़ रुपये के टेंडर लगाए जा चुके हैं।श्री अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। एक समय शिक्षा के लिहाज से पिछड़ा माना जाने वाला यह क्षेत्र आज शैक्षणिक उत्कृष्टता का उदाहरण बन चुका है। उन्होंने कहा कि जिन घरों में कभी निरक्षरता थी, आज वहीं की बेटियां डॉक्टर, वकील, न्यायाधीश और प्रशासनिक सेवाओं में अपनी सेवाएं दे रही हैं। बढ़ेड़ा लॉ कॉलेज से निकले विद्यार्थी सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे हैं, जबकि नर्सिंग संस्थानों की छात्राएं देश के नामी अस्पतालों में सेवाएं दे रही हैं। अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार चिट्टे जैसे घातक नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। नशा तस्करों की संपत्तियां जब्त की जाएंगी और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों एवं मोबाइल उपयोग पर सतर्क नजर रखने की अपील की। कार्यक्रम में एसडी पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक तथा पालकवाह के पूर्व प्रधान संदीप अग्निहोत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास का उल्लेख करते हुए पालकवाह में चंडीगढ़ की तर्ज पर बने अत्याधुनिक ऑडिटोरियम, भव्य स्कूल भवन तथा क्षेत्र में सुदृढ़ की गई उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पालकवाह क्षेत्र को मिली विकास की सौगातों के लिए धन्यवाद प्रकट किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें