फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतपाल रायजादा ने भाजपा विधायक और जिला प्रशासन पर बोला जुबानी हमला

Krishan Singh Updated Tue, 23 Dec 2025 01:32 PM IST

ऊना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने भाजपा विधायक और जिला प्रशासन पर तीखा जुबानी हमला बोला है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विधायक सतपाल सिंह सती ने उनके होटल में वेश्यावृत्ति को बढ़ावा देने जैसे आरोप लगाए थे और उन्हें 15 दिन का समय जवाब देने के लिए दिया था। लेकिन अब जाकर भाजपा के विधायक अपने बयान से मुकर गए हैं और कहा कि भाजपा के विधायक कि अपने बयान से मुकरने और झूठी बयानबाजी करने के खिलाफ वह अब कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन को भी दो टूक शब्दों में चेताया हैं कि यह राजतंत्र नहीं है लोकतंत्र है और फैसला आम जनता के हित में होने चाहिए। उन्होंने कहा कि वह किसान व्यापारी और समाज के हर वर्ग के साथ खड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के विधायक सहित 30 से अधिक लोगों ने सरकारी दुकान लेकर आगे सबलेट कर दी है और उन्होंने प्रशासन को सात दिनों के भीतर इसकी जांच करके जो भी कार्रवाई बनती है अमल में लाने का आह्वान किया है ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें