फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: ठठल स्कूल की दीपिका राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयनित, क्षेत्र में खुशी की लहर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठठल की जमा एक (कक्षा 11वीं) की छात्रा दीपिका ने अपनी काबिलियत और शानदार प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जगह बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हाल ही में हमीरपुर में आयोजित स्टेट लेवल अंडर-19 एथलेटिक्स टूर्नामेंट में दीपिका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार अलग-अलग इवेंट्स में पदक जीते। दीपिका ने 100 मीटर स्प्रिंट में गोल्ड मेडल, 200 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल, 4×100 मीटर रिले में सिल्वर मेडल, 4×400 मीटर रिले में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। इन उपलब्धियों के आधार पर दीपिका का चयन राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जो विद्यालय और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। स्कूल प्रशासन की ओर से दीपिका को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दीपिका के पिता विपिन कुमार को भी बेटी के प्रोत्साहन और सहयोग के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्कूल प्रिंसिपल व्यास देव धीमान ने कहा कि दीपिका की यह उपलब्धि न सिर्फ स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रशासन बच्चों को खेल और शिक्षा दोनों में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर बेहतर माहौल उपलब्ध करवा रहा है। इस मौके पर वाइस प्रिंसिपल शक्ति कुमार, अनिल चौधरी, नरेश कुमार, संजीव कुमार, रविंदर भुल्लर, राजेश शर्मा, राजेश कुमार, परवीन कुमार, राज कुमार, अमित कुमार शर्मा, भजन लाल, नीलम देवी, नीलम कुमारी, पूनम कुमारी, राहुल जस्सल, कोमल रानी और परवीन कुमारी सहित स्कूल के कई अध्यापक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें