फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: लठियानी-मंदली पुल का निर्माण कार्य शुरू, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

अंकेश डोगरा Updated Fri, 26 Dec 2025 04:05 PM IST

लंबे समय से प्रतीक्षित लठियानी-मंदली पुल के निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है। पुल निर्माण कार्य शुरू होते ही क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह पुल लठियानी और मंदली सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लिए आवागमन का मुख्य साधन बनेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल के अभाव में बरसात के मौसम में उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बरसाती नाले में पानी बढ़ने के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता था, जिससे विद्यार्थियों, मरीजों और किसानों को खासा नुकसान उठाना पड़ता था। पुल निर्माण से न केवल लोगों को सुरक्षित और सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक व आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें