फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरु के लंगर में की सेवा

हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की जयंती के अवसर पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में सेवा कार्य कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस नेता संजीव सैणी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर स्थित गुरु के लंगर में सेवा देकर समाजसेवा और मानवता का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने भोजन वितरण में सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान अस्पताल में उपचार के लिए आए लोगों ने भी इस सेवा भाव की सराहना की। कांग्रेस नेता संजीव सैणी ने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने अपना पूरा जीवन प्रदेश के विकास और जनसेवा के लिए समर्पित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें