मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि चिट्टे के धंधे में संलिप्त अधिकारी कर्मचारी या कोई भी आमजन हो उसके खिलाफ सरकार कड़ा प्रहार करने जा रही है और ऐसे धंधों से कमाई गई संपत्ति भी सरकार जब्त करेगी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाने के लिए जेल की सलाखों के पीछे धकेल जाएगा। उन्होंने कहा कि नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर खेलों में उम्दा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उनकी हाजिरी में छूट देने का सरकार प्रावधान करने जा रही है और इसमें संबंधित स्कूलों और कॉलेज के प्रिंसिपल को भी निर्देश दिए जाएंगे कि वह ऐसे उम्दा खिलाड़ियों को खेल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने में अहम योगदान देने वालों को राहत प्रदान करें ।इसमें सरकार जल्द ही अधिसूचना भी जारी करने जा रही है।