फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: ज्वाल की ऐतिहासिक बावड़ी में चला स्वच्छता अभियान

संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में रविवार को प्रोजेक्ट अमृत 'स्वच्छ जल-स्वच्छ मन' अभियान के तहत ज्वाल क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक बावड़ी में विशेष स्वच्छता सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सेवा अभियान में सेवादल वर्दी सहित बड़ी संख्या में संगत ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वच्छता सेवा का कार्य सुबह 7 बजे से 11 बजे तक चला, जिसमें श्रद्धालुओं ने मिलकर बावड़ी परिसर की सफाई की और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाने में योगदान दिया। सेवा कार्य पूर्ण होने के बाद सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक महात्मा रणजीत के निवास स्थान पर संगत का आयोजन किया गया। संगत उपरांत श्रद्धालुओं के लिए लंगर की भी व्यवस्था की गई। मिशन के पदाधिकारियों ने सभी महापुरुषों एवं संगत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक सेवा भावना से ऐसे अभियान सफल होते हैं। इस अवसर पर दास मुखी सुरेश कुमार, सेवादल संचालक तरसेम लाल तथा शिक्षक अमन भारद्वाज सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें