फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: मैड़ी में कलश शोभायात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

अंकेश डोगरा Updated Mon, 21 Apr 2025 05:46 PM IST

उपमंडल अंब की ग्राम पंचायत मैड़ी में श्रीमद् भागवत कथा शुरू हुई। इस दौरान भक्तों ने बैंड बाजों के साथ कलश शोभायात्रा निकाली। इस दौरान निकाली गई विभिन्न झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। पंडित आचार्य सुमित शास्त्री ने सर्वप्रथम आयोजन स्थल पर विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद पीले वस्त्र में सिर पर कलश लेकर 21 कन्याओं को माथे पर तिलक लगाकर यात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा मैड़ी, नैहरिया, लाहड़, ज्वार से होते हुए कथास्थल पर पहुंची। कथा 22 अप्रैल 2025 से 28 अप्रैल 2025 तक होगी कथा का समय एक बजे से शाम पांच बजे तक होगी। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान रीना कुमारी, उप प्रधान सुरेंद्र कुमार काका, अतुल, ठाकुर प्यारा सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें