अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दो ऊना में किया गया। जिसमें जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर किरण शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पौष्टिक और संतुलित आहार का सेवन करें। जंक फूड और मोबाइल से दूरी बनाए रखें। वर्तमान के दौर में बच्चों की दिनचर्या बिगड़ गई है। बच्चे चिड़चिड़े हो गए हैं। समझ खत्म होती जा रही है और तनाव ग्रस्त हो रहे हैं। इससे बचने के लिए प्राणायाम योग और मेडिटेशन करने के लिए छात्रों को प्रेरित किया और कहा कि जो खुद को अच्छा लगे वैसा काम करना चाहिए। विचार ही एक ऐसा बीज है जोकि आपकी मानसिकता को संतुलित करता है। अच्छी चीजों को ग्रहण करें और जो नकारात्मक चीज हैं उन्हें अपने भीतर प्रवेश न करने दें। 8 घंटे सोना बहुत जरूरी है। ब्रेन और आंखों को स्वस्थ रखने के लिए मोबाइल से दूरी बनाएं और दिन में 20 सेकंड के लिए दूरी पर देखना सुनिश्चित करें। इससे आंखों को बल मिलता है। वर्तमान में 40 से 45 आयु वाली महिलाएं और 14 से 15 आयु की लड़कियां का मूड ऑफ हो रहा है और यह बदलाव हार्मोन इनबैलेंस होने से हो रहा है। इसके लिए योग और मेडिटेशन 5 मिनट जरूर करें। जब भी समय लगे तो दिन में लंबी और गहरी सांस लें और पीरियड के दौरान अगर दर्द आ रही है। तो मानसिक तनाव ग्रस्त ना हो। अगर किसी भी प्रकार की कोई उत्पीड़न जैसी घटनाएं घटित हो रही है। तो 112 नंबर पर तुरंत शिकायत करें। इस अवसर पर छात्रों को स्वास्थ्य करियर और महिला सशक्तिकरण के बारे में भी जागरूक किया गया। स्कूल प्रिंसिपल एसके शर्मा ने अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से जहां बच्चे आध्यात्मिकता के साथ जुड़कर स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूक हुए। इससे बच्चों के समझ में बदलाव आना संभव है। इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होने से मानसिक और बौद्धिक विकास होता है।