फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: बारिश के बीच मां चिंतपूर्णी के दरबार उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मेन बाजार तक पहुंचीं

विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही भक्तों का सैलाब मां के दरबार में उमड़ पड़ा और दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारें लग गईं। स्थिति यह रही कि श्रद्धालुओं की डबल लाइनें मेन बाजार को भी पार कर गईं।रविवार को बीच-बीच में हुई बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई। दूर-दराज़ से आए भक्त बारिश की परवाह किए बिना मां के जयकारे लगाते हुए कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे और माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा कर्मी और होमगार्ड के जवान लगातार मुस्तैद रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन करवाने और भीड़ को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाई। मंदिर प्रशासन की ओर से भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे भारी भीड़ के बावजूद दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रही। दिनभर मां चिंतपूर्णी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें