फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: अजय ठाकुर बोले- नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद युवाओं में भाजपा के प्रति और बढ़ा क्रेज

हिमाचल प्रदेश के युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य अजय ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की दूरदर्शी सोच और कार्यकर्ताओं के प्रति विश्वास को दर्शाता है। युवाओं में भाजपा के प्रति और क्रेज बढ़ा है। नितिन नवीन की नियुक्ति से न केवल पार्टी संगठन मजबूत होगा बल्कि देशभर के युवाओं में भी भाजपा के प्रति नया उत्साह और आकर्षण पैदा होगा। भाजपा का यह कदम यह सिद्ध करता है कि पार्टी युवाओं को केवल भविष्य नहीं बल्कि वर्तमान का भी नेतृत्व सौंपने में विश्वास रखती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें