फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: वन परिक्षेत्र बंगाणा में 76वां वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित

अंकेश डोगरा Updated Sun, 13 Jul 2025 01:46 PM IST

वन परिक्षेत्र बंगाणा के अंतर्गत 76वां वन महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन यू पी एफ बैरी, ग्राम पंचायत धुंधला में किया गया, जहाँ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस मौके पर वन विभाग के अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। विधायक श्री विवेक शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। हर व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसका संरक्षण करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान वन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जागरूकता भी फैलाई गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें