फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: सरस्वती विद्या मंदिर चिंतपूर्णी में 35वीं प्रांत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

ज्ञान और संस्कृति के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य एवं खेलकूद को भी महत्व देने वाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सरस्वती विद्या मंदिर, चिंतपूर्णी में 35वीं प्रांत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में प्रांत के विभिन्न विद्या मंदिरों से आए प्रतिभागी छात्र-छात्राएँ भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना तथा शारीरिक-मानसिक विकास को प्रोत्साहित करना है। मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती एवं भारत माता की वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात भव्य मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक झलकियों ने वातावरण को उत्साह और देशभक्ति से भर दिया। प्रतियोगिता में, वॉलीबॉल, कुश्ती, बैडमिंटन, शतरंज, योग सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। खिलाड़ी पूरे उत्साह और जोश के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। विद्यालय परिवार ने सभी आगंतुकों, खिलाड़ियों और अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। विद्यालय प्राचार्य ने कहा कि खेलकूद से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास होता है। समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा तथा श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने हेतु किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें