फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पंडोगा में 40 ग्राम चिट्टे के साथ ट्रक सवार दो युवक गिरफ्तार

हरोली पुलिस की टीम ने यातायात जांच के दौरान रविवार शाम को बनखंडी पंडोगा में रोके गए ट्रक की जांच के दौरान 40.97 ग्राम चिट्टा पकड़ने में सफलता प्राप्त की। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और ट्रक को कब्जा में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी। जांच के दौरान ट्रक के अंदर से ड्रग मनी के रूप में 18,000 रुपये भी बरामद हुए। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पंडोगा में चिट्टे के बड़ी खेप पकड़ी गई है। इसके लिए पुलिस की टीमें बधाई की पात्र हैं। उन्होंने कहा कि पकड़े गए ट्रक में नकदी भी बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ चल रही है। उनसे जुड़े पूरे रैकेट का जल्द पर्दफाश किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें