उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की सोलहसिंगी धार के पिपलू की घलुं क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। मंगलवार को तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में बीडीसी सदस्य राजकुमार मनकोटिया ने शिरकत की। इस खेलकूद प्रतियोगिता के क्रिकेट ग्राउंड में लगभग 15 टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें स्थानीय खिलाडी हिस्सा ले रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी तय समय पर यह आयोजन करवाया जा रहा है, जिसमें खिलाडियों को रिफ्रेशमेंट का प्रबंध भी आयोजकों की ओर से रखा गया है। इस मौके पर मुख्यातिथि राज कुमार मनकोटिया ने अपनी और से क्ल्ब सदस्यों को 5100 रुपये की सहायता राशि भेंट की।