नगर पंचायत चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए ऊना के पुलिस अधीक्षक सचिन हेरामठ तथा डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने दौलतपुर चौक पहुंचकर विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ नंबर-1 और बूथ नंबर-2 सहित काउंटिंग सेंटर का भी दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया, पार्किंग व्यवस्था और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। वहीं पूर्व मंत्री और राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने नगर पंचायत अंब के वार्ड 6 से मतदान किया।