ऊना जिले की ग्राम पंचायत वडाला के निवासी आईटीबीपी जवान गुरबचन सिंह व ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान आइटीबीपी जवान गुरबचन सिंह ने कहा मंगलवार को ही धरना प्रदर्शन शुरू किया गया था लेकिन अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई भी अधिकारी से मिलने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रशासन किसी मसले पर कोई उचित कार्रवाई कर समस्या का समाधान करेगा। उन्होंने साफ किया कि जब तक रास्ते की मांग पूरी नहीं होती है यह प्रदर्शन आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।