संतोषगढ़ के होली पुल के पास हाल ही में बनाया गया डंगा पहली ही ध्वस्त हो गया। पानी के हल्के बहाव के साथ डंगे का टूटना ठेकेदार की ओर से इसके निर्माण के प्रयोग में लाई गई सामग्री पर भी सवालियां निशान लगा रहा है। दूसरा विभाग की जांच को भी सवालों में खड़ा कर रहा है। वहीं एसडीओ लोक निर्माण विभाग ई. अरविंद चौधरी ने कहा कि डंगे निर्माण को लेकर अच्छी गुणवत्ता की सामग्री बरती गई है। लेकिन बीते रोज बारिश के बीच आए पानी के उफान और खेतों में जलभराव से यह डंगा टूटा है। इसके निर्माण के लिए जल्द ही कवायद शुरू की जाएगी।