फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना काॅलेज में केंद्रीय छात्र संघ की कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा

Krishan Singh Updated Fri, 11 Oct 2024 04:34 PM IST

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के बीसीए सभागार में शुक्रवार को विगत दिनों गठित की गई महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संघ की कार्यकारिणी के सदस्यों को औपचारिक रूप से शपथ दिलवाई गई।समारोह के मुख्यातिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश राफ्टिंग संघ के चेयरमैन एवं ऊना सदर के निवर्तमान विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने शिरकत की। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संघ की समिति के समन्वयक डॉ. संजय वर्मा ने छात्रसंघ के अभिप्राय और महत्व को स्पष्ट किया। इसके बाद मनोनीत छात्रसंघ कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों ने संस्था के शैक्षणिक, संगठनात्मक तथा अन्य प्रकार की कार्यविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए महाविद्यालय प्रशासन को यथासंभव योगदान देने की शपथ ली। मुख्यातिथि रायजादा ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि आपका मनोनयन केवल एक सम्मान नहीं है, बल्कि यह आप पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी डालता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें